Lucknow के बंथरा में टूटी सड़क और नाली का काम शुरू, खबर छपने के बाद जागा प्रशासन

Lucknow/Banthra: लखनऊ के बंथरा इलाके में रहने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। वार्ड संख्या-4 में कानपुर रोड से तिरुपति बालाजी मंदिर जाने वाले रास्ते पर खराब हो चुकी सड़क और नाली को ठीक करने का काम शुरू हो गया है। इस रा

Lucknow/Banthra: लखनऊ के बंथरा इलाके में रहने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। वार्ड संख्या-4 में कानपुर रोड से तिरुपति बालाजी मंदिर जाने वाले रास्ते पर खराब हो चुकी सड़क और नाली को ठीक करने का काम शुरू हो गया है। इस रास्ते की हालत काफी खराब थी, जिससे स्थानीय लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही थी।

इस समस्या को लेकर 21 फरवरी को दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित हुई थी। खबर छपने के बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया और निर्माण कार्य शुरू करवाया। इस मार्ग पर क्षतिग्रस्त नाली और सड़क का पुनर्निर्माण किया जा रहा है ताकि मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को सुविधा मिल सके।