Lucknow में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Lucknow: राजधानी के बंथरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में 49 साल के शैलेंद्र अग्निहोत्री की जान चली गई। वह अपनी बाइक से कानपुर से लखनऊ स्थित अपने घर आलमबाग लौट रहे थे, तभी रास्ते

Lucknow: राजधानी के बंथरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में 49 साल के शैलेंद्र अग्निहोत्री की जान चली गई। वह अपनी बाइक से कानपुर से लखनऊ स्थित अपने घर आलमबाग लौट रहे थे, तभी रास्ते में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

यह हादसा एपेक्स हॉस्पिटल के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शैलेंद्र अग्निहोत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बंथरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शैलेंद्र को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरोजनीनगर ले जाया गया। हालांकि, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। पुलिस अब आसपास के रास्तों और कैमरों की मदद से उस वाहन की तलाश कर रही है।