Lucknow में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक का पैर टूटा, निजी अस्पताल में भर्ती

Lucknow/Banthra: लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम एक सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उ

Lucknow/Banthra: लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम एक सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तुरंत इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाना पड़ा।

हादसे में युवक का दाहिना पैर कई जगहों से टूट गया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। बंथरा इलाके में तेज रफ्तार वाहनों की वजह से अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं, जिससे राहगीरों और बाइक सवारों के लिए खतरा बना रहता है।