Lucknow के बंथरा में घरेलू विवाद खूनी हुआ, दादा ने पोते और पत्नी पर चाकू से किया हमला
Lucknow/Banthra: लखनऊ के बंथरा इलाके के रामचौरा गांव में गुरुवार शाम एक परिवार के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि उसने हिंसक रूप ले लिया। एक व्यक्ति ने अपने ही पोते और पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे घर में अफरा-तफरी मच ग
Lucknow/Banthra: लखनऊ के बंथरा इलाके के रामचौरा गांव में गुरुवार शाम एक परिवार के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि उसने हिंसक रूप ले लिया। एक व्यक्ति ने अपने ही पोते और पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई।
मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना तब शुरू हुई जब पोता अपने दादा को खाना देने गया था। आरोप है कि इसी बात पर दादा ने पोते की पिटाई कर दी। जब दादी अपने पोते को बचाने के लिए बीच में आई, तो हमलावर व्यक्ति ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया। इस घटना के बाद गांव में काफी तनाव फैल गया।