Lucknow में दो युवकों को रोककर मारपीट, जान से मारने की धमकी; 5 लोगों पर केस दर्ज
Lucknow: राजधानी के बंथरा थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम रास्ता रोककर मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है. इस घटना में एक युवती को चोटें आई हैं, जिसके बाद पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. गढ़ी चुनौ
Lucknow: राजधानी के बंथरा थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम रास्ता रोककर मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है. इस घटना में एक युवती को चोटें आई हैं, जिसके बाद पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
गढ़ी चुनौटी के रहने वाले मोहित रावत ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि रसूलपुर गांव के पास अर्पित रावत, अनुराग, जितेंद्र और उनके दो अज्ञात साथियों ने उनका और कोमल राजपूत का रास्ता रोका. आरोप है कि इन लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी.
जब शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे, तो सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. इस हमले में कोमल राजपूत को चोटें आई हैं. बंथरा पुलिस ने मोहित रावत की शिकायत के आधार पर नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.