Lucknow में हाईटेंशन तार की चपेट में आई नीलगाय, करंट लगने से मौत, किसानों में डर
Lucknow: राजधानी के बंथरा इलाके में बिजली विभाग की लापरवाही एक बेजुबान की जान पर भारी पड़ी। यहाँ एक नीलगाय हाई वोल्टेज बिजली की तारों की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद से स्थानीय किसानों म
Lucknow: राजधानी के बंथरा इलाके में बिजली विभाग की लापरवाही एक बेजुबान की जान पर भारी पड़ी। यहाँ एक नीलगाय हाई वोल्टेज बिजली की तारों की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद से स्थानीय किसानों में डर का माहौल है कि कहीं कोई इंसान इसका शिकार न हो जाए।
यह हादसा बंथरा के कुरौनी स्थित टूड़ीखेड़ा गांव के बाहर हुआ। जानकारी के मुताबिक, बीती रात किसान विनोद यादव के खेत में नीलगाय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है।
बिजली सुरक्षा के नियमों की बात करें तो इंडियन इलेक्ट्रिसिटी रूल 1956 के तहत बिजली की लाइनों और मकानों के बीच एक तय सुरक्षित दूरी रखना जरूरी होता है। लखनऊ में पिछले कुछ समय से बिजली से जुड़ी ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं। 7 अगस्त को भारी बारिश के दौरान एक भैंस की करंट से मौत हुई थी, वहीं 3 जुलाई को उर्मिला-उपवन में एक माली की जान चली गई थी। इससे पहले फरवरी में गुडंबा इलाके में एक संविदा लाइनमैन की भी बिना शटडाउन काम करने के दौरान मौत हो गई थी।