Lucknow में 7 साल की बच्ची से गैंगरेप के दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 65-65 हजार का जुर्माना
Lucknow: लखनऊ के बंथरा इलाके में एक मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को अदालत ने कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोनों दोषियों पर 65-65 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह फैसला प
Lucknow: लखनऊ के बंथरा इलाके में एक मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को अदालत ने कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोनों दोषियों पर 65-65 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह फैसला पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत आया है, जिसका मकसद गंभीर अपराधों में दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाना है।
यह पूरा मामला बंथरा थाना क्षेत्र का है, जहां एक शादी समारोह के दौरान 6-7 साल की बच्ची का अपहरण किया गया था। शादी में बैंड-डीजे के लिए बिजली का काम कर रहे दो मैकेनिक, अनुज रावत और रामेश्वर रावत, बच्ची को बाहर घुमाने के बहाने मोटरसाइकिल पर बैठाकर जंगल की तरफ ले गए थे। वहां उन्होंने बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
जब शादी समारोह में बच्ची नहीं मिली, तो परिजनों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने इलाके में तलाश शुरू की और बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां से बच्ची को सकुशल बरामद किया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत इस मामले की जांच तेजी से पूरी की गई। इस अभियान के जरिए पॉक्सो एक्ट के तहत आने वाले बाल यौन शोषण के मामलों में 30 दिनों के भीतर सजा दिलाने पर जोर दिया जा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप इस केस में दोषियों को कड़ी सजा मिली है।