Lucknow में पंखा बंद करने को लेकर जिम में विवाद, युवक ने दूसरे पर तान दिया तमंचा

Lucknow: राजधानी के बंथरा इलाके में एक जिम के अंदर मामूली बात पर बड़ा झगड़ा हो गया। बुधवार सुबह दो युवकों के बीच पंखा बंद करने को लेकर कहासुनी हुई, जिसने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने

Lucknow: राजधानी के बंथरा इलाके में एक जिम के अंदर मामूली बात पर बड़ा झगड़ा हो गया। बुधवार सुबह दो युवकों के बीच पंखा बंद करने को लेकर कहासुनी हुई, जिसने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने दूसरे पर तमंचा तान दिया।

घटना के समय जिम में मौजूद अन्य लोगों ने हिम्मत दिखाई और आरोपी युवक को मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद उसे तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया गया। बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना सिर्फ एक पंखे को बंद करने जैसी छोटी सी बात से शुरू हुई थी, लेकिन बात हथियार निकालने तक पहुँच गई।