Lucknow के बंथरा में निर्माणाधीन मकान से लाखों के बिजली तार चोरी, पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज
Lucknow/Banthra: लखनऊ के बंथरा इलाके में चोरों ने एक निर्माणाधीन मकान को निशाना बनाया और वहां से लाखों रुपये कीमत के बिजली के तार चोरी कर लिए। यह वारदात 1 अगस्त 2026 की मध्य रात्रि को हुई, जिसकी शिकायत पीड़ित ने बंथरा था
Lucknow/Banthra: लखनऊ के बंथरा इलाके में चोरों ने एक निर्माणाधीन मकान को निशाना बनाया और वहां से लाखों रुपये कीमत के बिजली के तार चोरी कर लिए। यह वारदात 1 अगस्त 2026 की मध्य रात्रि को हुई, जिसकी शिकायत पीड़ित ने बंथरा थाने में दर्ज कराई है।
पीड़ित निकोलस, जो कानपुर के तिवारीपुर बसिया जाजमऊ के रहने वाले हैं, बंथरा में अपना मकान बनवा रहे हैं। चोरों ने मकान के पिछले दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने बड़ी सफाई से घर की दोनों मंजिलों से बिजली के तार काटकर निकाल लिए और साथ में तार का बंडल और स्विच भी चुरा लिए। चोरी हुए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
बंथरा पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। सबूत जुटाने के लिए मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस अब इलाके के CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का पता लगाया जा सके। शिकायतकर्ता का मानना है कि चोरी करने वाला व्यक्ति बिजली के काम की अच्छी जानकारी रखता है, क्योंकि तारों को बहुत व्यवस्थित तरीके से काटा गया था।