Lucknow में सड़क हादसे में 3 साल की बच्ची की मौत, Maruti वैन ने कुचला
Lucknow/Banthra: लखनऊ के बंथरा इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसमें एक 3 साल की मासूम बच्ची की जान चली गई। बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी एक तेज रफ्तार मारुति वैन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बा
Lucknow/Banthra: लखनऊ के बंथरा इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसमें एक 3 साल की मासूम बच्ची की जान चली गई। बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी एक तेज रफ्तार मारुति वैन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
घायल बच्ची को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह घटना बंथरा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। घर के बाहर खेलते समय हुए इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।