Lucknow में कारोबारी के घर लाखों की चोरी, लोगों ने दो चोरों को दबोचा
Lucknow: सरोजनीनगर के बंथरा बाजार में एक थोक किराना कारोबारी के घर देर रात चोर घुस आए और लाखों के जेवर और नकदी पार कर दिए। हालांकि, स्थानीय लोगों की सतर्कता से दो आरोपी मौके पर ही पकड़े गए, जिन्हें बाद में पुलिस के हवाले
Lucknow: सरोजनीनगर के बंथरा बाजार में एक थोक किराना कारोबारी के घर देर रात चोर घुस आए और लाखों के जेवर और नकदी पार कर दिए। हालांकि, स्थानीय लोगों की सतर्कता से दो आरोपी मौके पर ही पकड़े गए, जिन्हें बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया।
घटना सोमवार, 6 जुलाई 2026 की रात की है। बंथरा बाजार के किराना व्यवसायी संतोष कुमार गुप्ता अपने परिवार के साथ भतीजे के हल्दी-मेहंदी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए काकोरी के एक रिसॉर्ट गए हुए थे। घर पर ताला लगा था। जब वे रात करीब 2 बजे वापस लौटे, तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था।
चोरों ने घर से लगभग पांच लाख रुपये कैश, 300 ग्राम सोने के जेवर और दो किलोग्राम चांदी के गहने चुरा लिए थे। इस दौरान पड़ोसियों ने कुछ आहट सुनी और पीछा कर दो संदिग्धों को पकड़ लिया। लोगों ने उनकी पिटाई की और तुरंत बंथरा पुलिस को सूचना दी।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान कानपुर के ग्वालटोली निवासी मोनिस अब्बास और मो. आसिफ के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 15,000 रुपये नकद, 100 ग्राम चांदी के गहने, तीन मोबाइल फोन और एक स्कूटी बरामद की है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनके कुछ अन्य साथी भी इस चोरी में शामिल थे, जो बाकी की नकदी और गहने लेकर कार से फरार हो गए।
बंथरा इंस्पेक्टर राणा राजेश सिंह ने बताया कि संतोष कुमार गुप्ता की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है। दोनों आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उनसे आगे की पूछताछ जारी है ताकि फरार साथियों का पता लगाया जा सके।