Lucknow में दुकानदार की पिटाई, विरोध करने पर मिली जान से मारने की धमकी
Lucknow/Banthara : लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र के तिर्वा गांव में एक दुकानदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना तब हुई जब दुकानदार अपनी गुमटी बंद कर रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी
Lucknow/Banthara : लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र के तिर्वा गांव में एक दुकानदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना तब हुई जब दुकानदार अपनी गुमटी बंद कर रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
गांव के निवासी Vijay Gautam ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, रामपाल नाम के व्यक्ति ने उनके साथ मारपीट की और धमकी दी। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।