Lucknow के बंथरा में पान दुकानदार के साथ मारपीट, परिवार के ही दो युवकों पर केस दर्ज
Lucknow/Banthara: लखनऊ के बंथरा इलाके में एक पान दुकानदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार ने अपने ही परिवार के दो युवकों पर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद इला
Lucknow/Banthara: लखनऊ के बंथरा इलाके में एक पान दुकानदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार ने अपने ही परिवार के दो युवकों पर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक, राहुल चौरसिया नाम के व्यक्ति की पान की दुकान है। राहुल का आरोप है कि परिवार के ही दो युवकों ने उनके साथ विवाद किया और फिर मारपीट शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना के बाद पीड़ित राहुल चौरसिया ने बंथरा थाने में जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और अब पूरे मामले की जांच की जा रही है।