Lucknow में रंगदारी न देने पर युवक की पिटाई, 2 नामजद समेत अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज
Lucknow: राजधानी के बंथरा थाना क्षेत्र में रंगदारी मांगने और युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है और अब आरोपियों की तलाश की जा रही है। जा
Lucknow: राजधानी के बंथरा थाना क्षेत्र में रंगदारी मांगने और युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है और अब आरोपियों की तलाश की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, कटी बगिया के रहने वाले विपिन रावत ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रमोद विश्वकर्मा, अनूप यादव और उनके कुछ अज्ञात साथियों ने उनसे रंगदारी मांगी थी। जब उन्होंने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की।
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर प्रमोद विश्वकर्मा और अनूप यादव समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीमें अब इस पूरे मामले की जांच कर रही हैं ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।