Lucknow में भाइयों ने भाई पर किया जानलेवा हमला, बंथरा इलाके की घटना

Lucknow: राजधानी के बंथरा थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया है। यहां एक व्यक्ति ने अपने ही दो सगे भाइयों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। यह घटना गुलाबखेड़ा गांव की है जहां आपसी झगड़े के बाद मारपीट ह

Lucknow: राजधानी के बंथरा थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया है। यहां एक व्यक्ति ने अपने ही दो सगे भाइयों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। यह घटना गुलाबखेड़ा गांव की है जहां आपसी झगड़े के बाद मारपीट हुई और पीड़ित को गंभीर चोटें आईं।

गुलाबखेड़ा निवासी शशिकांत ने बताया कि 18 जुलाई की रात उसके भाइयों लक्ष्मीकांत और करन ने उसे घर के बाहर बुलाया था। शशिकांत का आरोप है कि बाहर जाने पर भाइयों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उसने इस बात का विरोध किया तो दोनों भाइयों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया।

इस हमले में शशिकांत को काफी चोटें आई हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। फिलहाल इस घटना को लेकर पुलिस की तरफ से कोई नया आधिकारिक बयान या अपडेट सामने नहीं आया है।