UP में सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर घायल, ट्रैक्टर-ट्रॉली से हुई जोरदार टक्कर
UP/Lucknow: लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के समय बाइ
UP/Lucknow: लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के समय बाइक पर 25 साल का युवक नीरज सवार था। टक्कर इतनी तेज थी कि नीरज को काफी गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया। हालत नाजुक होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।