Lucknow में ‘बंधन’ एग्जीबिशन की शुरुआत, महिला और दिव्यांग उद्यमियों के लिए खुला मंच

Lucknow: राजधानी लखनऊ के निराला नगर स्थित रेगनेंट होटल में ‘बंधन’ एग्जीबिशन का सातवां संस्करण शुरू हुआ है। यह प्रदर्शनी 6 और 7 अगस्त, 2026 को आयोजित की जा रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य महिला और दिव्यांग उद्यमि

Lucknow: राजधानी लखनऊ के निराला नगर स्थित रेगनेंट होटल में ‘बंधन’ एग्जीबिशन का सातवां संस्करण शुरू हुआ है। यह प्रदर्शनी 6 और 7 अगस्त, 2026 को आयोजित की जा रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य महिला और दिव्यांग उद्यमियों को अपने स्वदेशी उत्पादों को बेचने और प्रदर्शित करने के लिए एक बड़ा मंच देना है।

इस प्रदर्शनी का उद्घाटन असीम अरुण ने किया और अरविंद भटनागर को विशिष्ट अतिथि के तौर पर सम्मानित किया गया। क्लब की सचिव पूनम धीरेंद्र ने बताया कि इस आयोजन के जरिए घर से बिजनेस चलाने वाली महिलाओं को सशक्त बनाने और क्लब की परियोजनाओं के लिए फंड जुटाने की कोशिश की गई है। इस इवेंट को इशाया और आइरिस इवेंट्स एंड एडवरटाइजिंग द्वारा प्रस्तुत किया गया है।

रक्षाबंधन और तीज के त्योहारों से ठीक पहले आयोजित इस प्रदर्शनी में देश के अलग-अलग हिस्सों से आए 50 से ज्यादा डिजाइनर्स और ब्रांड्स ने हिस्सा लिया है। यहां आने वाले लोग फेस्टिवल वियर, ज्वेलरी, फुटवियर, होम डेकोर, फैंसी राखियां, लड्डू गोपाल की पोशाकें, ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स और प्लांट एक्सेसरीज की बड़ी रेंज देख सकते हैं।

आम जनता के लिए इस प्रदर्शनी में प्रवेश पूरी तरह फ्री रखा गया है। यह सुबह 11:00 बजे से रात 8:00 या 9:00 बजे तक खुली रहेगी। आने वाले लोगों की सुविधा के लिए होटल परिसर में वैलेट पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है।