Lucknow में बारिश के बीच खोदी जा रही हैं सड़कें, बाल विहार और मानस विहार के लोग परेशान
Lucknow: राजधानी के बाल विहार और मानस विहार इलाके में बारिश के मौसम में सड़कों की खुदाई ने स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नियम के मुताबिक मानसून के दौरान सड़क खोदने पर रोक है, लेकिन इसके बावजूद बाल विहार से मानस
Lucknow: राजधानी के बाल विहार और मानस विहार इलाके में बारिश के मौसम में सड़कों की खुदाई ने स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नियम के मुताबिक मानसून के दौरान सड़क खोदने पर रोक है, लेकिन इसके बावजूद बाल विहार से मानस विहार मुख्य मार्ग और जरहरा रोड के आसपास धड़ल्ले से काम चल रहा है।
सड़कों पर हुए इन गड्ढों में बारिश का पानी भर जाता है, जिससे वाहन चालकों को गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। इस वजह से कई लोग फिसलकर गिर रहे हैं और हादसों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों ने इस समस्या को लेकर क्षेत्रीय पार्षद से शिकायत की थी, लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
सरकारी नियमों की बात करें तो Public Works Department (PWD) ने शहर में सितंबर के मध्य तक सड़क खोदने पर रोक लगा रखी थी। इससे पहले LDA ने भी भारी बारिश के चलते बेसमेंट की खुदाई पर पाबंदी लगाई थी ताकि मकान गिरने जैसी घटनाओं को रोका जा सके। इसके बावजूद जमीन पर नियमों की अनदेखी हो रही है और बिना किसी डर के खुदाई का काम जारी है।