Lucknow के बाल निकुंज इंटर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा का उत्सव, छात्राओं ने गुरुजनों का पूजन कर लिया आशीर्वाद

Lucknow: लखनऊ के बाल निकुंज इंटर कॉलेज में बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया। इस मौके पर स्कूल में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा और भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने अपने गुरुजन

Lucknow: लखनऊ के बाल निकुंज इंटर कॉलेज में बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया। इस मौके पर स्कूल में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा और भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने अपने गुरुजनों का पूजन किया और उनसे आशीर्वाद लिया। स्कूल में आयोजित इस उत्सव में विद्यार्थियों ने अपनी परंपराओं का पालन करते हुए शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।