Lucknow में छात्रा से रेप की कोशिश, चाकू की नोक पर बाग में खींचकर किया हमला
Lucknow: राजधानी के बख्शी का तालाब इलाके में एक कॉलेज छात्रा के साथ दरिंदगी की कोशिश का मामला सामने आया है। 16 जून 2026 को दोपहर करीब 12 बजे जब 20 साल की छात्रा अपनी परीक्षा देने जा रही थी, तभी एक युवक ने उसे चाकू की नोक
Lucknow: राजधानी के बख्शी का तालाब इलाके में एक कॉलेज छात्रा के साथ दरिंदगी की कोशिश का मामला सामने आया है। 16 जून 2026 को दोपहर करीब 12 बजे जब 20 साल की छात्रा अपनी परीक्षा देने जा रही थी, तभी एक युवक ने उसे चाकू की नोक पर डराकर आम के बाग में खींच लिया।
पीड़िता का आरोप है कि 34 वर्षीय सन्नी यादव नाम के युवक ने उसे रोककर शारीरिक संबंध बनाने की मांग की। जब छात्रा ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की और उसके कपड़े फाड़ दिए। विरोध जारी रहने पर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे छात्रा के हाथ में चोटें आईं। आरोपी उसे अधमरी हालत में छोड़कर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद छात्रा जब घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई, तब परिवार ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की संबंधित धाराओं और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के तहत FIR दर्ज कर ली है। इसमें हत्या के प्रयास से जुड़ी धाराएं भी शामिल की गई हैं। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई स्पेशल टीमें बना दी हैं और उसकी तलाश जारी है।