Lucknow के बादेखेड़ा गांव में मनाई गई वीरांगना ऊदा देवी की जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
UP/Lucknow : लखनऊ के बंथरा इलाके के बादेखेड़ा गांव में मंगलवार को वीरांगना ऊदा देवी पासी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर गांव के लोगों ने इकट्ठा होकर महान स्वतंत्रता सेनानी को याद किया और उनकी प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर उन्हें श
UP/Lucknow : लखनऊ के बंथरा इलाके के बादेखेड़ा गांव में मंगलवार को वीरांगना ऊदा देवी पासी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर गांव के लोगों ने इकट्ठा होकर महान स्वतंत्रता सेनानी को याद किया और उनकी प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम का नेतृत्व नरपत सुमन ने किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने वीरांगना ऊदा देवी के साहस और बलिदान के बारे में चर्चा की। सिर्फ बादेखेड़ा ही नहीं, बल्कि लखनऊ के कई अन्य हिस्सों में भी 30 जून को उनकी जयंती के कार्यक्रम आयोजित हुए। समाजवादी पार्टी के कार्यालय में भी सपा नेता मो. स्वाले, जावेद पिण्डारी, मो. सलीम, आर. डी. निषाद और गुलाबचन्द सोनकर समेत कई लोगों ने उन्हें याद किया।
वहीं राष्ट्रीय कल्याण मंच के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने खुर्दही अंडरपास के पास जमा होकर सिकंदर बाग चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। वीरांगना ऊदा देवी पासी 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की एक प्रमुख सेनानी थीं। उन्होंने अवध के छठे नवाब वाजिद अली शाह के महिला दस्ते में अपनी सेवाएं दी थीं। उनका जन्म 30 जून 1829 को हुआ था और 16 नवंबर 1857 को सिकंदर बाग, लखनऊ में उनका निधन हुआ।
उल्लेखनीय है कि नवंबर 2025 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया था, जिसके साथ ही पासी स्वाभिमान दिवस समारोह भी आयोजित किया गया था।