Lucknow के बाबा बुद्धेश्वर मंदिर में चोरी, दानपात्र गायब और सेवादार घंटियों के साथ गिरफ्तार
Lucknow: राजधानी के प्रसिद्ध बाबा बुद्धेश्वर मंदिर में चोरी की घटनाओं ने श्रद्धालुओं और मंदिर प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। हाल ही में मंदिर के मुख्य गेट के पास रखा दानपात्र चोरी हो गया, जिसके बाद मंदिर की सुरक्षा पर सवाल
Lucknow: राजधानी के प्रसिद्ध बाबा बुद्धेश्वर मंदिर में चोरी की घटनाओं ने श्रद्धालुओं और मंदिर प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। हाल ही में मंदिर के मुख्य गेट के पास रखा दानपात्र चोरी हो गया, जिसके बाद मंदिर की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। इस घटना के साथ-साथ मंदिर से कीमती पीतल के घंटे चोरी होने का मामला भी सामने आया है जिसमें एक अंदरूनी व्यक्ति की संलिप्तता मिली है।
ताजा जानकारी के मुताबिक 12 जुलाई 2026 को यह पता चला कि मुख्य गेट के पास नारियल फोड़ने वाली जगह पर रखा दानपात्र गायब है। यह बात तब सामने आई जब सुबह मंदिर के कपाट खोलने गए कर्मचारियों ने देखा कि वहां दानपात्र नहीं था। अज्ञात चोर इस पात्र को उठाकर फरार हो गए।
इससे पहले 9 और 10 जुलाई को मंदिर में एक बड़ी चोरी का खुलासा हुआ था। मंदिर के ही सेवादार गोलू उर्फ गौरव को पीतल के घंटे चुराते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। स्थानीय लोगों और भक्तों ने उसे तब पकड़ा जब वह एक बैग में घंटे भरकर मंदिर परिसर से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था। आरोपी मंदिर में श्रृंगार आरती की व्यवस्था देखता था और सीसीटीवी कंट्रोल सिस्टम भी उसके कमरे में था, जिसका फायदा उठाकर वह चोरी करता था।
पारा थाना पुलिस ने आरोपी गोलू के पास से 10 बड़े घंटे, एक छोटा घंटा, तीन लोहे की जंजीरें और एक कुंडा बरामद किया है। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि लेखपाल आनंद श्रीवास्तव की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। मंदिर का रखरखाव जिला प्रशासन की देखरेख में होता है, इसलिए अब लोग सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।