Lucknow में सड़क हादसा, अयोध्या हाईवे पर खड़ी Thar को कंटेनर ने मारी टक्कर
Lucknow: लखनऊ के चिनहट इलाके में अयोध्या हाईवे पर एक सड़क हादसा हुआ है। यहां देर रात एक तेज रफ्तार कंटेनर ने सड़क किनारे खड़ी थार गाड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। यह घटना 10 और 11 जुलाई की मध्य रात्रि की है। जानकारी
Lucknow: लखनऊ के चिनहट इलाके में अयोध्या हाईवे पर एक सड़क हादसा हुआ है। यहां देर रात एक तेज रफ्तार कंटेनर ने सड़क किनारे खड़ी थार गाड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। यह घटना 10 और 11 जुलाई की मध्य रात्रि की है।
जानकारी के मुताबिक यह हादसा रात करीब 1:30 बजे आदर्श ढाबा के सामने हुआ। कंटेनर की रफ्तार काफी तेज थी, जिसकी वजह से वह सड़क किनारे खड़ी थार गाड़ी को नहीं देख पाया और उसे पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।