Lucknow के अवंती बाई अस्पताल में कंगारू मदर केयर की शुरुआत, कम वजन वाले नवजातों को मिलेगी स्पेशल केयर

Lucknow: राजधानी के वीरांगना अवंती बाई महिला चिकित्सालय में नवजात शिशुओं की सेहत सुधारने के लिए एक बड़ी पहल की गई है। विश्व स्तनपान सप्ताह के मौके पर मंगलवार, 4 अगस्त 2026 को यहाँ ‘इमीडिएट कंगारू मदर केयर’ (K

Lucknow: राजधानी के वीरांगना अवंती बाई महिला चिकित्सालय में नवजात शिशुओं की सेहत सुधारने के लिए एक बड़ी पहल की गई है। विश्व स्तनपान सप्ताह के मौके पर मंगलवार, 4 अगस्त 2026 को यहाँ ‘इमीडिएट कंगारू मदर केयर’ (KMC) की शुरुआत की गई। इस सुविधा से उन बच्चों को फायदा मिलेगा जिनका वजन कम है या जो समय से पहले पैदा हुए हैं।

इस पद्धति में जन्म के तुरंत बाद बच्चे को मां या परिवार के किसी सदस्य की त्वचा से सटाकर रखा जाता है। इसे स्किन-टू-स्किन कॉन्टैक्ट कहते हैं, जिससे बच्चे को शरीर की गर्मी और सुरक्षा मिलती है। इससे पहले 31 जुलाई 2026 को मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में आधुनिक KMC चेयर भी लगाई गई थीं, ताकि बच्चों की देखभाल और बेहतर तरीके से हो सके।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह ने बताया कि संस्थान की प्राथमिकता नवजातों के इलाज की क्वालिटी को सुधारना है। बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. एबी सिंह के मुताबिक, यह तरीका WHO द्वारा मान्य है। इससे बच्चे के शरीर का तापमान सही रहता है, उन्हें स्तनपान कराने में आसानी होती है और इन्फेक्शन का खतरा काफी कम हो जाता है।

नियोनेटोलॉजी प्रभारी डॉ. शिवम यादव ने कहा कि KMC केवल देखभाल का तरीका नहीं है, बल्कि यह एक वैज्ञानिक पद्धति है जो समय से पहले जन्मे बच्चों के जीवित रहने की संभावना को बढ़ाती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी सितंबर 2022 में अपनी गाइडलाइंस में सभी कम वजन वाले बच्चों के लिए तत्काल KMC शुरू करने की सलाह दी थी।