Lucknow के अवध लेडीज क्लब में गूंजे कबीर के भजन, गुरु पूर्णिमा और कबीर जयंती पर हुआ आयोजन
Lucknow: राजधानी लखनऊ के कालिदास मार्ग स्थित अवध लेडीज क्लब में भक्ति का माहौल रहा। यहां गुरु पूर्णिमा और कबीर जयंती के मौके पर एक विशेष भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्लब की महिलाओं ने हिस्सा लिया और भक
Lucknow: राजधानी लखनऊ के कालिदास मार्ग स्थित अवध लेडीज क्लब में भक्ति का माहौल रहा। यहां गुरु पूर्णिमा और कबीर जयंती के मौके पर एक विशेष भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्लब की महिलाओं ने हिस्सा लिया और भक्ति गीतों के जरिए माहौल को आध्यात्मिक बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने संत कबीर के निर्गुण भजनों और गुरु की महिमा बताने वाले गीतों की प्रस्तुतियां दीं। इन भजनों की वजह से पूरा ऑडिटोरियम श्रद्धा और भक्ति रस में डूब गया। यह आयोजन पूरी तरह से पारंपरिक रहा जिसमें गुरु-शिष्य परंपरा और कबीर के विचारों को याद किया गया।