Lucknow में ऑटो सवार युवकों ने युवती से की 9 किमी तक छेड़छाड़, एक गिरफ्तार
Lucknow: राजधानी लखनऊ में रात के समय महिलाओं की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। विभूतिखंड से हजरतगंज तक करीब 9 किलोमीटर के सफर में ऑटो सवार तीन युवकों ने एक युवती के साथ बदसलूकी और छेड़छाड़ की। इस पूरी घटना के
Lucknow: राजधानी लखनऊ में रात के समय महिलाओं की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। विभूतिखंड से हजरतगंज तक करीब 9 किलोमीटर के सफर में ऑटो सवार तीन युवकों ने एक युवती के साथ बदसलूकी और छेड़छाड़ की। इस पूरी घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को पकड़ लिया है जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।
जानकारी के मुताबिक यह घटना रविवार रात 28 जून 2026 की है। खदरा की रहने वाली एक युवती अपनी सहेली के साथ स्कूटर से गोमतीनगर से लौट रही थी। विभूतिखंड स्थित समिट बिल्डिंग के पास से एक Rapido ऑटो ने उनका पीछा करना शुरू किया। ऑटो में तीन युवक सवार थे जो नशे की हालत में थे। उन्होंने सिविल अस्पताल हजरतगंज तक युवती को परेशान किया और अभद्र बातें कहीं।
इस घटना में ऑटो ड्राइवर काफिल अहमद ने इंसानियत दिखाई। उसने देखा कि उसके ऑटो में बैठे युवक युवती के साथ गलत व्यवहार कर रहे हैं। काफिल ने तुरंत ऑटो रोका और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि नशे में धुत युवक रास्ते भर लोगों को गालियां दे रहे थे। आरोपी बिना किराया दिए ही वहां से फरार हो गए थे।
हजरतगंज के ACP रजनीश वर्मा ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर गौरव और दो अन्य लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने गौरव शुक्ला नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में गौरव ने छेड़छाड़ से इनकार करते हुए कहा कि विवाद स्कूटर और ऑटो की टक्कर को लेकर हुआ था। हालांकि पुलिस सबूत जुटा रही है और फरार दो युवकों की तलाश में छापेमारी कर रही है।