Lucknow में सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत, परिजनों ने लगाया आवारा कुत्तों के दौड़ाने का आरोप
Lucknow: राजधानी के कृष्णानगर इलाके में बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें एक ऑटो चालक की जान चली गई. यह घटना उस समय हुई जब युवक घर से पान मसाला लेने निकला था. परिजनों का कहना है कि रास्ते में आवारा कुत्तों ने
Lucknow: राजधानी के कृष्णानगर इलाके में बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें एक ऑटो चालक की जान चली गई. यह घटना उस समय हुई जब युवक घर से पान मसाला लेने निकला था. परिजनों का कहना है कि रास्ते में आवारा कुत्तों ने उसे दौड़ा लिया था, जिससे वह अपना संतुलन खो बैठा और हादसा हो गया.
जानकारी के मुताबिक मृतक पेशे से ऑटो चालक था. बुधवार तड़के जब वह निकला था, तभी यह हादसा हुआ. परिजनों ने इलाके में आवारा कुत्तों की समस्या को इस दुर्घटना की मुख्य वजह बताया है. उनका आरोप है कि कुत्तों के पीछा करने की वजह से ही युवक की बाइक अनियंत्रित हुई और उसकी मौत हो गई.