Lucknow में 1.25 करोड़ के पुश्तैनी जेवर चोरी, बुजुर्ग महिला ने केयर टेकर पर लगाया आरोप
Lucknow/Ashiyana : लखनऊ के आशियाना इलाके में एक बुजुर्ग महिला के घर से करीब 1.25 करोड़ रुपये के पुश्तैनी जेवर और सोने के बिस्किट चोरी होने का मामला सामने आया है। रतन लोक अपार्टमेंट की रहने वाली 77 वर्षीय जैवंती अंबवानी न
Lucknow/Ashiyana : लखनऊ के आशियाना इलाके में एक बुजुर्ग महिला के घर से करीब 1.25 करोड़ रुपये के पुश्तैनी जेवर और सोने के बिस्किट चोरी होने का मामला सामने आया है। रतन लोक अपार्टमेंट की रहने वाली 77 वर्षीय जैवंती अंबवानी ने अपने ही केयर टेकर पर चोरी का गंभीर आरोप लगाया है।
पीड़िता के मुताबिक, 5 जुलाई को उनकी तबीयत खराब हुई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 10 जुलाई को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वे अपने भतीजे हितेश के घर चली गईं। जब वे 6 अगस्त को वापस अपने फ्लैट पर पहुंचीं, तो देखा कि अलमारी में रखे सोने के बिस्किट और पुश्तैनी गहने गायब थे। उन्होंने तुरंत आशियाना पुलिस को इस बारे में जानकारी दी और तहरीर सौंपी।
जैवंती अंबवानी का कहना है कि उनके केयर टेकर को अलमारी और फ्लैट की चाबियों की जगह पता थी, इसलिए उन पर चोरी का शक है। इस मामले में उनके 82 वर्षीय भाई वीरेंद्र भी शामिल हैं। पीड़िता ने शिकायत की है कि 6 अगस्त को रिपोर्ट देने के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।
वहीं दूसरी तरफ, इंस्पेक्टर गजेंद्र ने इन आरोपों को गलत बताया है। पुलिस का कहना है कि अब तक की शुरुआती जांच और दोनों पक्षों से पूछताछ में चोरी की बात साबित नहीं हुई है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है लेकिन अभी तक चोरी की पुष्टि नहीं की है।