Lucknow में दरोगा पर रेप का आरोप, SSI धर्मवीर शाही सस्पेंड कर भेजे गए जेल
Lucknow : राजधानी के आशियाना थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SSI) धर्मवीर शाही को दुष्कर्म के गंभीर आरोपों में निलंबित कर जेल भेज दिया गया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी दरोगा उसका पीछा कर रहा है और उस पर दबाव बना र
Lucknow : राजधानी के आशियाना थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SSI) धर्मवीर शाही को दुष्कर्म के गंभीर आरोपों में निलंबित कर जेल भेज दिया गया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी दरोगा उसका पीछा कर रहा है और उस पर दबाव बना रहा है। डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को सस्पेंड कर दिया है और जांच एसीपी कैंट को सौंपी है।
पीड़िता के मुताबिक, धर्मवीर शाही ने उसके एक पुराने बलात्कार मामले की जांच में मदद करने का झांसा दिया और इसी बहाने शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने पीड़िता से यह भी कहा था कि केस पुराना हो गया है, इसलिए मेडिकल रिपोर्ट सही आने के लिए दोबारा शारीरिक संबंध बनाना जरूरी है। एफआईआर के अनुसार, दरोगा ने 21 फरवरी को पीड़िता को थाने बुलाया था और उसके बाद से लगातार फोन कर रहा था। मार्च से अब तक कई बार यौन शोषण करने का आरोप लगा है।
पीड़िता को बाद में वाराणसी में पता चला कि धर्मवीर शाही पहले से शादीशुदा है। आरोप है कि 30 जुलाई को दरोगा ने पीड़िता को थाने बुलाकर उसके साथ मारपीट की और उसका मोबाइल फोन छीन लिया, जो अब तक वापस नहीं मिला है। पीड़िता ने शनिवार को डीसीपी सेंट्रल को नामजद शिकायत दी थी। यह पूरा मामला मूल रूप से फरवरी 2026 में बस्ती के छावनी थाने में दर्ज हुआ था, जिसे विवेचना के लिए लखनऊ के आशियाना थाने भेजा गया था। पीड़िता का कहना है कि उसका तीन बार मेडिकल हो चुका है और अब मजिस्ट्रेट के सामने उसके बयान होने हैं।