Lucknow में लावारिस कार में मिला व्यक्ति का शव, आशियाना के सालेह नगर चौराहे पर 3 दिन से खड़ी थी गाड़ी
Lucknow/Ashiana : राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में एक संदिग्ध मामला सामने आया है। यहाँ सालेह नगर चौराहे पर सड़क किनारे खड़ी एक लावारिस स्विफ्ट डिजायर कार के अंदर एक व्यक्ति का शव मिला है। कार पिछले तीन दिनों से वहीं खड़
Lucknow/Ashiana : राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में एक संदिग्ध मामला सामने आया है। यहाँ सालेह नगर चौराहे पर सड़क किनारे खड़ी एक लावारिस स्विफ्ट डिजायर कार के अंदर एक व्यक्ति का शव मिला है। कार पिछले तीन दिनों से वहीं खड़ी थी, जिससे इलाके के लोगों में काफी समय से चर्चा थी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कार से बहुत तेज दुर्गंध आ रही थी, जिसके बाद पुलिस को इस बारे में जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार का दरवाजा खोलकर जांच की, जहाँ अंदर एक व्यक्ति की डेडबॉडी मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि व्यक्ति की मौत कैसे हुई और वह इस कार में कैसे पहुंचा। सालेह नगर चौराहे जैसे व्यस्त इलाके में तीन दिन तक कार खड़े रहने और किसी का ध्यान न जाने पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है ताकि मामले की गुत्थी सुलझाई जा सके।