Lucknow में बीएड छात्रा से यौन शोषण का आरोप, आशियाना थाने का दरोगा सस्पेंड और हिरासत में

Lucknow: राजधानी के आशियाना थाने में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर (SSI) पर गंभीर आरोप लगे हैं। एक बीएड छात्रा ने दरोगा पर यौन शोषण और मारपीट का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस विभाग ने आरोपी अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है। आरोपी

Lucknow: राजधानी के आशियाना थाने में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर (SSI) पर गंभीर आरोप लगे हैं। एक बीएड छात्रा ने दरोगा पर यौन शोषण और मारपीट का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस विभाग ने आरोपी अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है। आरोपी दरोगा धर्मवीर शाही को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

मामला तब शुरू हुआ जब पीड़िता ने फरवरी 2026 में बस्ती के एक युवक अभिषेक सिंह के खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप का केस दर्ज कराया था। इस मामले की जांच आशियाना थाने को सौंपी गई थी। आरोप है कि जांच के दौरान मार्च 2026 में दरोगा धर्मवीर शाही ने पीड़िता को किले चौराहे के पास अपने किराए के कमरे में बुलाया और शादी का वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

पीड़िता का यह भी आरोप है कि 30 जुलाई 2026 की रात को आरोपी दरोगा और उसके दो साथियों ने उसे गाड़ी से कुचलने की कोशिश की और उसके साथ मारपीट की। शिकायत के बाद आरोपी ने जबरन पीड़िता को कार में बैठाया और उसके मोबाइल से चैट, वीडियो और फोटो जैसे सबूत डिलीट कर दिए।

डीसीपी मध्य को शिकायत मिलने के बाद एसीपी कैंट ने मामले की जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद पुलिस ने दरोगा धर्मवीर शाही और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है और साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जा रही है। मामले की अंतिम सच्चाई विवेचना पूरी होने के बाद ही साफ होगी।