Lucknow में दरोगा पर यौन शोषण का आरोप, केस की जांच में मदद के नाम पर बनाया शारीरिक संबंध

Lucknow: राजधानी के आशियाना थाने में तैनात एक पुलिस अधिकारी पर गंभीर आरोप लगे हैं। एक युवती ने एसएसआई (SSI) धर्मवीर शाही पर यौन शोषण, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि पुलिस अधिकारी ने उसे केस क

Lucknow: राजधानी के आशियाना थाने में तैनात एक पुलिस अधिकारी पर गंभीर आरोप लगे हैं। एक युवती ने एसएसआई (SSI) धर्मवीर शाही पर यौन शोषण, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि पुलिस अधिकारी ने उसे केस की जांच में मदद दिलाने का लालच दिया और इसी झांसे में आकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

इस मामले में युवती ने अब न्याय की गुहार लगाई है। आरोप है कि जब युवती ने विरोध किया या मदद मांगी, तो एसएसआई ने उसके साथ मारपीट की और उसे डराया-धमकाया। यह घटना लखनऊ के आशियाना इलाके की है, जहां पुलिस विभाग के ही एक अधिकारी पर अपनी वर्दी की धौंस दिखाकर युवती का शोषण करने का मामला सामने आया है।