Lucknow के Ashiana में महिला के गले से चेन छीने, CCTV फुटेज के जरिए बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
Lucknow: राजधानी के आशियाना इलाके में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ रात के समय एक महिला के साथ चेन स्नैचिंग की घटना हुई है। बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला को अपना निशाना बनाया और सोने की चेन छीनकर मौके से फरार हो गए। ज
Lucknow: राजधानी के आशियाना इलाके में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ रात के समय एक महिला के साथ चेन स्नैचिंग की घटना हुई है। बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला को अपना निशाना बनाया और सोने की चेन छीनकर मौके से फरार हो गए।
जानकारी के मुताबिक, आशियाना की रहने वाली राखी सरन रात करीब 10 बजे पराग रोड स्थित डॉक्टर विक्रांत खन्ना को दिखाकर अपने घर मानसरोवर लौट रही थीं। जब वह पार्क नंबर 10 के पास पहुँचीं, तभी बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनके गले पर झपट्टा मारा और सोने की चेन छीन ली।
घटना के बाद पुलिस मामले की जाँच कर रही है। पुलिस इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके और उन्हें जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।