Lucknow: 10 साल की अर्यमा शुक्ला ने याद किए Golden Ratio के 5555 अंक, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का किया प्रयास
Lucknow: लखनऊ विश्वविद्यालय में 10 साल की अर्यमा शुक्ला ने अपनी जबरदस्त याददाश्त से सबको हैरान कर दिया है। सोमवार 6 जुलाई को अर्यमा ने एक साथ तीन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने की कोशिश की। उन्होंने गणित के गोल्डन रेशियो या
Lucknow: लखनऊ विश्वविद्यालय में 10 साल की अर्यमा शुक्ला ने अपनी जबरदस्त याददाश्त से सबको हैरान कर दिया है। सोमवार 6 जुलाई को अर्यमा ने एक साथ तीन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने की कोशिश की। उन्होंने गणित के गोल्डन रेशियो यानी फाई (Phi) के 5555 अंकों को सुनाकर पुराना रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है।
अर्यमा शुक्ला ने इस बड़े कारनामे के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर को चुना। उन्होंने ‘Most Decimal Places of Phi’ कैटेगरी में मौजूदा रिकॉर्ड को चुनौती दी। अभी तक यह रिकॉर्ड 5005 अंकों का था लेकिन अर्यमा ने करीब 45 मिनट तक लगातार बोलकर 5555 अंकों का नया स्तर छुआ है। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कई बड़े जानकार और प्रोफेसर मौजूद रहे जिन्होंने इस पूरे प्रयास की निगरानी की।
कुलपति प्रोफेसर जयप्रकाश सैनी ने अर्यमा को उनके इस टैलेंट के लिए आशीर्वाद और प्रोत्साहन दिया। स्वतंत्र गवाह के तौर पर गणितज्ञ डॉ. आनंद बी जोशी और डॉ. गौतम कुमार दिनकर वहां मौजूद थे। समय की देखरेख प्रोफेसर मोहम्मद तारिक और डॉ. रियाज अहमद ने की। लखनऊ विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रोफेसर अजय कुमार आर्या ने भी अर्यमा को अपना सहयोग दिया।
अब इस पूरे प्रयास का डेटा Guinness World Records की टीम को भेजा जाएगा। वहां से पूरी जांच और वेरिफिकेशन होने के बाद ही आधिकारिक तौर पर रिकॉर्ड टूटने की घोषणा की जाएगी। अर्यमा की इस उपलब्धि से लखनऊ विश्वविद्यालय और उनके परिवार में काफी खुशी है।