Lucknow के AP Sen कॉलेज में सावन मेले की धूम, छात्राओं ने कजरी और लोकनृत्य से बांधा समां
Lucknow: लखनऊ के एपी सेन मेमोरियल गर्ल्स पीजी कॉलेज में सावन मेले का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज के अतुल प्रसाद सेन सांस्कृतिक क्लब द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। मेले के
Lucknow: लखनऊ के एपी सेन मेमोरियल गर्ल्स पीजी कॉलेज में सावन मेले का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज के अतुल प्रसाद सेन सांस्कृतिक क्लब द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।
मेले के दौरान छात्राओं ने कजरी और लोकनृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा कैंपस सावन के रंगों में डूब गया। सांस्कृतिक क्लब के इस प्रयास से कॉलेज का माहौल काफी खुशनुमा रहा और छात्राओं ने पारंपरिक गीतों के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई।
जानकारी के लिए बता दें कि अतुल प्रसाद सेन, जिनके नाम पर यह सांस्कृतिक क्लब है, एक प्रसिद्ध बंगाली संगीतकार, गायक, लेखक और शिक्षाविद् थे। उन्होंने संगीत और शिक्षा के क्षेत्र में काफी योगदान दिया था।