Lucknow में 2.20 करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो और कैश भी बरामद

UP/Lucknow: लखनऊ में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) बाराबंकी ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने गोसाईगंज इलाके से दो सक्रिय तस्करों को दबोचा है, जिनके पास से भारी मात्रा में हे

UP/Lucknow: लखनऊ में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) बाराबंकी ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने गोसाईगंज इलाके से दो सक्रिय तस्करों को दबोचा है, जिनके पास से भारी मात्रा में हेरोइन मिली है। पकड़ी गई ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।

एएनटीएफ बाराबंकी की टीम ने यह कार्रवाई 28 जुलाई 2026 को की। पुलिस ने राज पांडेय और गुप्तनाथ मिश्रा नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 1.065 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ 20 लाख रुपये है।

जांच में पता चला है कि ये तस्कर बाराबंकी से हेरोइन लाकर लखनऊ के इलाकों में सप्लाई कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से न केवल ड्रग्स, बल्कि तस्करी में इस्तेमाल होने वाली एक स्कॉर्पियो गाड़ी और 3270 रुपये नकद भी जब्त किए हैं।