Lucknow के अन्ना मार्केट में सीढ़ियों से गिरने से व्यापारी की मौत, सीतापुर के रहने वाले थे सुशील

Lucknow: राजधानी लखनऊ के अन्ना मार्केट में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहाँ सीढ़ियों से पैर फिसलकर गिरने की वजह से एक 42 वर्षीय व्यापारी की जान चली गई। यह घटना उस समय हुई जब वह अपने काम के सिलसिले में मार्केट आए थे। मृतक की

Lucknow: राजधानी लखनऊ के अन्ना मार्केट में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहाँ सीढ़ियों से पैर फिसलकर गिरने की वजह से एक 42 वर्षीय व्यापारी की जान चली गई। यह घटना उस समय हुई जब वह अपने काम के सिलसिले में मार्केट आए थे।

मृतक की पहचान सुशील गुप्ता के रूप में हुई है। वह मूल रूप से सीतापुर जिले के अटरिया थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव के निवासी थे। जानकारी के मुताबिक सुशील गुप्ता अन्ना मार्केट में टेंट का काम देखने गए थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और संतुलन बिगड़ने की वजह से वह सीढ़ियों से नीचे गिर गए। गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।