Lucknow में Amity University के छात्रों पर हमला, पिस्टल दिखाकर 2 लाख का सोने का ब्रेसलेट लूटा
UP/Lucknow: लखनऊ के चिनहट इलाके में Amity University के छात्रों के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। दबंग युवकों ने छात्रों पर हमला कर उन्हें पीटा और पिस्टल की नोक पर सोने का ब्रेसलेट छीन लिया। पुलिस ने इस मामल
UP/Lucknow: लखनऊ के चिनहट इलाके में Amity University के छात्रों के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। दबंग युवकों ने छात्रों पर हमला कर उन्हें पीटा और पिस्टल की नोक पर सोने का ब्रेसलेट छीन लिया। पुलिस ने इस मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यह पूरी घटना 20 जुलाई 2026 की रात करीब 9 बजे की है। चिनहट क्षेत्र में स्थित अयांश मेंशन में रहने वाले छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि हमलावरों ने पहले तलहा मोबीन के दोस्तों प्रिंस और राज के साथ गाली-गलौज की और फिर उनकी पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद कुछ आरोपी जबरन तलहा के फ्लैट के अंदर घुस गए।
फ्लैट के अंदर घुसकर आरोपियों ने सीढ़ी के पास खड़े छात्र हर्षित पर धारदार हथियार से हमला किया और उसका गला घोंटने की कोशिश की। इसी बीच बीच-बचाव करने आए कृष्ण मोहन यादव पर आरोपियों ने पिस्टल तान दी। जान से मारने की धमकी देते हुए हमलावरों ने कृष्ण मोहन के हाथ से करीब दो लाख रुपये की कीमत का सोने का ब्रेसलेट लूट लिया।
घटना के बाद जब तलहा मोबीन जिम से लौट रहे थे, तब भी राहुल प्रताप सिंह उर्फ बिहारी, मेघराज गिरी, आयुष रघुवंशी, साजिल और शुभम सिंह समेत अन्य साथियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित तलहा मोबीन की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र पांडे ने बताया कि पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।