Lucknow में एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्रों पर हमला, फ्लैट में घुसकर पिस्टल की नोक पर लूटा सोने का ब्रेसलेट
Lucknow: राजधानी लखनऊ में यूनिवर्सिटी के छात्रों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। एमिटी यूनिवर्सिटी के पास अयांश मेंशन में रहने वाले छात्रों पर दबंग युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने न केवल मारपीट की, बल्कि छ
Lucknow: राजधानी लखनऊ में यूनिवर्सिटी के छात्रों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। एमिटी यूनिवर्सिटी के पास अयांश मेंशन में रहने वाले छात्रों पर दबंग युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने न केवल मारपीट की, बल्कि छात्रों के फ्लैट में घुसकर लूटपाट भी की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
मिली जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने पहले छात्रों के साथ मारपीट शुरू की और फिर जबरन उनके फ्लैट के अंदर घुस गए। इस दौरान एक छात्र का गला दबाया गया और उस पर धारदार हथियार से हमला किया गया। आरोपियों ने पिस्टल दिखाकर डराया और करीब दो लाख रुपये कीमत का सोने का ब्रेसलेट लूट लिया। घटना के बाद देर रात तक छात्रों को जान से मारने की धमकियां दी गईं।