Lucknow एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, चप्पे-चप्पे पर हुई जांच, यात्रियों में मचा हड़कंप

Lucknow: लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। इस खबर के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत एक्शन लिया और पूरे हवाईअड्डे को हाई अलर्ट पर डाल दिया गया। सुरक्षाकर्मियों ने एयरप

Lucknow: लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। इस खबर के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत एक्शन लिया और पूरे हवाईअड्डे को हाई अलर्ट पर डाल दिया गया। सुरक्षाकर्मियों ने एयरपोर्ट के हर कोने की गहन जांच की ताकि किसी भी तरह के खतरे को टाला जा सके।

सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट मोड में आते ही लगेज और स्कैनर की बारीकी से चेकिंग शुरू कर दी। यात्रियों के सामान की जांच की गई और संदिग्ध वस्तुओं की तलाश की गई। इस दौरान सुरक्षा बलों ने एयरपोर्ट के चप्पे-चप्पे को खंगाला।

इससे पहले जून के महीने में भी लखनऊ एयरपोर्ट पर ऐसी ही स्थिति बनी थी जब IndiGo की फ्लाइट 6E 2111 में विमान के शौचालय के अंदर एक टिश्यू पेपर मिला था जिस पर बम लिखा हुआ था। उस समय भी Bomb Detection and Disposal Squads (BDDS) ने पूरी जांच की थी और बाद में उसे महज एक अफवाह या मजाक करार दिया गया था।

एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां ऐसी धमकियों को गंभीरता से ले रही हैं ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। फिलहाल सुरक्षा जांच पूरी कर ली गई है और स्थिति नियंत्रण में है।