Lucknow में कुत्तों के झुंड ने बाइक सवार को दौड़ाया, खंभे से टकराकर युवक की मौत
Lucknow: राजधानी के कृष्णानगर इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहाँ भोलाखेड़ा में बुधवार रात कुत्तों के झुंड ने एक बाइक सवार युवक को दौड़ा लिया, जिससे संतुलन बिगड़ने और खंभे से टकराने के कारण उसकी मौत हो गई। मृतक की पह
Lucknow: राजधानी के कृष्णानगर इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहाँ भोलाखेड़ा में बुधवार रात कुत्तों के झुंड ने एक बाइक सवार युवक को दौड़ा लिया, जिससे संतुलन बिगड़ने और खंभे से टकराने के कारण उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय अमन वर्मा के रूप में हुई है।
घटना के बाद अमन के परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने इस हादसे के लिए नगर निगम को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ा हुआ है, जिससे लोगों की जान को खतरा बना रहता है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के शहरी विकास विभाग ने सितंबर 2025 में आवारा कुत्तों के प्रबंधन के लिए नई गाइडलाइन जारी की थी। इन नियमों के मुताबिक, स्थानीय निकायों को बच्चों के खेल के मैदानों और स्कूलों से दूर खास ‘फीडिंग जोन’ बनाने थे। साथ ही, कुत्तों की नसबंदी (ABC प्रोग्राम) और रेबीज टीकाकरण अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। विवादों को सुलझाने के लिए एक ‘एनिमल वेलफेयर एसोसिएशन कमेटी’ बनाने का भी प्रावधान है जिसमें पुलिस और पशु चिकित्सा अधिकारी शामिल होते हैं।
Lucknow में कुत्तों के हमले की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले मई 2023 में KGMU कैंपस में एक कुत्ते ने दो डॉक्टरों समेत पांच लोगों को घायल कर दिया था। वहीं जुलाई 2022 में कैसरबाग इलाके में एक पालतू पिटबुल ने 82 साल की बुजुर्ग महिला को मार डाला था।