Lucknow के ALS एकेडमी स्कूल में नर्सरी के बच्चे की पिटाई, क्लास मॉनिटर ने 12 मिनट तक मारा

Lucknow: राजधानी के वृंदावन योजना इलाके में स्थित ALS एकेडमी स्कूल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ नर्सरी में पढ़ने वाले 5 साल के बच्चे क्रदय यादव की क्लास के अंदर ही बेरहमी से पिटाई की गई। बच्चे के चेहरे

Lucknow: राजधानी के वृंदावन योजना इलाके में स्थित ALS एकेडमी स्कूल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ नर्सरी में पढ़ने वाले 5 साल के बच्चे क्रदय यादव की क्लास के अंदर ही बेरहमी से पिटाई की गई। बच्चे के चेहरे और कान पर गंभीर सूजन आ गई है, जिसके बाद पिता ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

यह घटना बुधवार, 15 जुलाई 2026 को हुई थी। बताया जा रहा है कि क्लासरूम के अंदर बच्चे की सहपाठी और क्लास मॉनिटर ने उसे करीब 10 से 12 मिनट तक पीटा। जब बच्चे के पिता बृजेंद्र कुमार ने स्कूल के सीसीटीवी फुटेज देखे, तो वह दंग रह गए। फुटेज में दिख रहा था कि आरोपी छात्रा मासूम को बार-बार पीट रही थी और बच्चा खुद को बचाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उस दौरान क्लास में कोई भी टीचर मौजूद नहीं था।

इस घटना से नाराज पिता ने गुरुवार को एसजीपीजीआई थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। साउथ सिटी के चौकी प्रभारी दुर्गेश सिंह ने बताया कि शिकायत मिल गई है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

वहीं, स्कूल की प्रधानाचार्य आशा सिंह बिष्ट ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद आरोपी छात्रा को स्कूल से निकाल दिया गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे से ऐसी घटना नहीं होगी। इस बीच, बच्चे के पिता ने गुस्से में आकर अपने बेटे का नाम स्कूल से कटवा लिया है।