Lucknow के स्कूल में नर्सरी छात्र की पिटाई, CCTV में कैद हुई घटना, छात्रा को किया गया निष्कासित
Lucknow: राजधानी लखनऊ के पीजीआई कोतवाली क्षेत्र में स्थित वृंदावन योजना के ALS Academy स्कूल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ नर्सरी में पढ़ने वाले एक छोटे बच्चे के साथ मारपीट की गई, जिसका वीडियो सीसीटीवी क
Lucknow: राजधानी लखनऊ के पीजीआई कोतवाली क्षेत्र में स्थित वृंदावन योजना के ALS Academy स्कूल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ नर्सरी में पढ़ने वाले एक छोटे बच्चे के साथ मारपीट की गई, जिसका वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना बीते बुधवार की बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल की एक मॉनिटर छात्रा ने नर्सरी के छात्र को करीब 12 मिनट तक थप्पड़ मारे। इस पूरी घटना का फुटेज सामने आने के बाद स्कूल प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए संबंधित छात्रा को स्कूल से निष्कासित कर दिया है।