Lucknow के अलीगंज में निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, 97 साल पुरानी परंपरा में उमड़ी भीड़

Lucknow: राजधानी के अलीगंज इलाके में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई. इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा इलाका ‘जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंज उठा. यह आयोजन स्थानीय

Lucknow: राजधानी के अलीगंज इलाके में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई. इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा इलाका ‘जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंज उठा. यह आयोजन स्थानीय लोगों के लिए गहरी आस्था का केंद्र है.

अलीगंज के श्री महावीर हनुमान मंदिर से इस रथयात्रा की शुरुआत हुई. फूलों से सजे एक ऐतिहासिक लकड़ी के रथ पर भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा ने भक्तों को दर्शन दिए. बताया गया कि यह परंपरा पिछले 97 सालों से चली आ रही है, जिसे स्थानीय लोग पूरी श्रद्धा के साथ निभा रहे हैं.

लखनऊ में केवल अलीगंज ही नहीं, बल्कि अन्य जगहों पर भी रथयात्राएं निकाली गईं. 16 जुलाई 2026 को इस्कॉन मंदिर से रबींद्रालय और जहांगीराबाद पैलेस तक यात्रा निकली. इसके साथ ही डालीगंज के श्री माधव मंदिर में भी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का आयोजन किया गया.