Lucknow के अलीगंज में सीजन की सबसे तेज बारिश, IMD ने जारी किया Orange Alert, 10 अगस्त तक जारी रहेगा सिलसिला

Lucknow: राजधानी के अलीगंज इलाके में इस मानसून सीजन की सबसे जोरदार बारिश दर्ज की गई है। 6 अगस्त को पिछले 24 घंटों के भीतर यहाँ 78.4 मिलीमीटर बारिश हुई, जिससे शहर का मौसम काफी सुहावना हो गया। इस भारी बारिश की वजह से दिन औ

Lucknow: राजधानी के अलीगंज इलाके में इस मानसून सीजन की सबसे जोरदार बारिश दर्ज की गई है। 6 अगस्त को पिछले 24 घंटों के भीतर यहाँ 78.4 मिलीमीटर बारिश हुई, जिससे शहर का मौसम काफी सुहावना हो गया। इस भारी बारिश की वजह से दिन और रात के तापमान में सिर्फ 4.6 डिग्री का अंतर रह गया है।

7 अगस्त की सुबह लखनऊ में धूप निकली और मौसम साफ रहा, लेकिन मौसम विभाग ने दिन में दोबारा बारिश होने की संभावना जताई है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक शुक्रवार को भी शहर में छिटपुट बारिश हो सकती है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) लखनऊ केंद्र ने 7 अगस्त के लिए उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली समेत 25 से ज्यादा जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहाँ बहुत भारी बारिश होने की आशंका है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पूरे उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा और गरज-चमक के साथ बारिश का यह दौर कम से कम 10 अगस्त तक जारी रहेगा। विशेष रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में ज्यादा बारिश होने की संभावना है।