Lucknow में अग्निकांड वाली बिल्डिंग पर चला बुलडोजर, 15 लोगों की मौत के बाद LDA का एक्शन
Lucknow: अलीगंज के सेक्टर-डी में जिस तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत में भीषण आग लगी थी और 15 लोगों की जान गई थी, अब उस बिल्डिंग पर लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) का बुलडोजर चला है। शनिवार सुबह भारी पुलिस बल और जेसीबी मशीनों के
Lucknow: अलीगंज के सेक्टर-डी में जिस तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत में भीषण आग लगी थी और 15 लोगों की जान गई थी, अब उस बिल्डिंग पर लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) का बुलडोजर चला है। शनिवार सुबह भारी पुलिस बल और जेसीबी मशीनों के साथ LDA की टीम मौके पर पहुंची और अवैध हिस्से को तोड़ना शुरू कर दिया।
यह हादसा 22 जून 2026 को हुआ था, जहां सुरक्षा मानकों की अनदेखी और अवैध निर्माण की वजह से भीषण आग लगी थी। घटना के तुरंत बाद 23 जून को LDA ने उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम की धारा-27(1) के तहत भवन मालिकों को नोटिस जारी किया था। इसमें 15 दिनों के भीतर निर्माण के कागजात दिखाने या अवैध हिस्सा हटाने को कहा गया था। 10 जुलाई को सक्षम प्राधिकारी न्यायालय ने इस निर्माण को अवैध घोषित करते हुए इसे गिराने का आदेश दिया था।
भवन मालिक वीरेंद्र शुक्ला और सुरेंद्र शुक्ला ने 25 जुलाई की समय सीमा से पहले ही खुद तोड़फोड़ शुरू कर दी थी, लेकिन LDA इस रफ्तार से संतुष्ट नहीं था। उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने शुक्रवार को इस काम की समीक्षा की और आदेश दिया कि समय सीमा खत्म होते ही प्राधिकरण खुद कार्रवाई करे। इसी के बाद शनिवार सुबह से ध्वस्तीकरण का काम शुरू हुआ।
इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो सदस्यीय SIT का गठन किया है, जिसमें प्रमुख सचिव अमृत अभिजात और ADG प्रवीण कुमार शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें सुरेंद्र शुक्ला भी शामिल हैं, जिनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। LDA सचिव विवेक श्रीवास्तव और जोनल अधिकारी माधवेश कुमार की देखरेख में यह कार्रवाई की गई, जिसमें आसपास की इमारतों को बचाने के लिए हरे रंग के जाल का इस्तेमाल किया गया है।