Lucknow: एल्डिको अपार्टमेंट के फ्लैट में देर रात लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
Lucknow: लखनऊ के अलीगंज इलाके में मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा होने से बच गया। गल्लामंडी के ओ-ब्लॉक स्थित 105 एल्डिको अपार्टमेंट में करीब 2 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि फ्लैट के अंदर रखा सारा साम
Lucknow: लखनऊ के अलीगंज इलाके में मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा होने से बच गया। गल्लामंडी के ओ-ब्लॉक स्थित 105 एल्डिको अपार्टमेंट में करीब 2 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि फ्लैट के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आधी रात को लगी इस आग की वजह से पूरे अपार्टमेंट में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल आए।
घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने काफी देर तक कड़ी मशक्कत की और आग को दूसरे फ्लैटों तक फैलने से पहले ही उस पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी की जान को नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन घर में रखा कीमती सामान पूरी तरह जल गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार रात के सन्नाटे में अचानक धुंआ और लपटें उठते देख लोग सहम गए थे। अलीगंज क्षेत्र में हाल ही में हुए कोचिंग सेंटर हादसे के बाद से लोग पहले ही डरे हुए हैं। प्रशासन अभी इस बात की जांच कर रहा है कि आग लगने की असली वजह क्या थी। अपार्टमेंट में सुरक्षा मानकों और फायर सिस्टम की स्थिति को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है।