Lucknow के अलीगंज में कोचिंग संस्थान की इमारत में लगी भीषण आग, 4 की मौत की आशंका, कई छात्र घायल

Lucknow: राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार दोपहर एक तीन मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। यह इमारत उषा मेहता मार्ग और पुरनिया इलाके में स्थित है, जहाँ एक निजी कोचिंग संस्थान और उसके ऊपर एक दुकान चल रही थी

Lucknow: राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार दोपहर एक तीन मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। यह इमारत उषा मेहता मार्ग और पुरनिया इलाके में स्थित है, जहाँ एक निजी कोचिंग संस्थान और उसके ऊपर एक दुकान चल रही थी। आग इतनी भयानक थी कि पूरी बिल्डिंग देखते ही देखते धुएं और लपटों से घिर गई।

घटना सोमवार दोपहर करीब 3 बजे की है। आग लगने के बाद कोचिंग सेंटर में मौजूद कई छात्र-छात्राएं अंदर फंस गए। जान बचाने की कोशिश में कुछ छात्रों ने इमारत की छत और छज्जों से नीचे छलांग लगा दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में चार लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। आग बुझाने के लिए हाइड्रोलिक सीढ़ी वाले वाहनों समेत कुल 14 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लिया और अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि अभी इसकी पूरी तरह पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि कोचिंग सेंटर में अग्नि सुरक्षा (Fire Safety) के नियमों का पालन किया गया था या नहीं।