Lucknow के अलीगंज में AC ब्लास्ट से बड़ा हादसा, 15 छात्रों की मौत; 4 अधिकारी सस्पेंड और मालिक गिरफ्तार
Lucknow: राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ जहाँ एक बिल्डिंग में भीषण आग लगने से 15 लोगों की जान चली गई। मरने वालों में ज्यादातर छात्र थे। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि यह पूरी घटना AC कंप्रेस
Lucknow: राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ जहाँ एक बिल्डिंग में भीषण आग लगने से 15 लोगों की जान चली गई। मरने वालों में ज्यादातर छात्र थे। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि यह पूरी घटना AC कंप्रेसर के फटने की वजह से हुई, जिसने देखते ही देखते पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया।
Electrical Safety Directorate की रिपोर्ट के मुताबिक, AC का कंप्रेसर ओवरहीट होकर फट गया था। लगातार AC चलाने, हवा आने-जाने के सही इंतजाम न होने और बिजली के लोड से ज्यादा इस्तेमाल की वजह से यह हादसा हुआ। यूपी के शहरी विकास और ऊर्जा मंत्री A. K. Sharma ने बताया कि आग संभवतः AC डक्ट से शुरू हुई और धुआं इतनी तेजी से फैला कि बाहर निकलने का रास्ता न मिलने के कारण लोगों का दम घुट गया।
जांच में यह भी पता चला कि जिस तीन मंजिला इमारत में यह हादसा हुआ, वह असल में रिहायशी थी लेकिन वहां कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी, गेमिंग जोन और पेट स्टोर जैसे कमर्शियल काम चल रहे थे। फायर विभाग के अधिकारियों ने दावा किया कि यह बिल्डिंग उनके रिकॉर्ड में नहीं थी और मालिकों ने कभी फायर NOC के लिए आवेदन नहीं किया था। हालांकि, नेशनल बिल्डिंग कोड के कुछ नियमों के तहत छोटी इमारतों को इससे छूट मिलती है, लेकिन सुरक्षा मानकों की अनदेखी भारी पड़ी।
इस बड़ी लापरवाही के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त एक्शन लिया है। बिजली विभाग, फायर विभाग और LDA के चार अधिकारियों को तुरंत सस्पेंड कर दिया गया है। इनमें गौरव कुमार (अधिशासी अभियंता), कमलेंद्र कुमार सिंह (फायर स्टेशन सेफ्टी ऑफिसर), अनिल कुमार और प्रमोद पांडे (LDA) शामिल हैं। साथ ही बिल्डिंग के चारों संयुक्त मालिकों—राम कृष्ण उपाध्याय, वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला, तुषोक कृष्ण जायसवाल और सुरेश कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस हादसे पर दुख जताया है और पीड़ित परिवारों व घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। फिलहाल SIT इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।