Lucknow में नौकरी के लिए आई युवती लापता, मां की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की तलाश
Lucknow/Alambagh: लखनऊ के आलमबाग इलाके से 22 साल की एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। युवती की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है। लापता युवती
Lucknow/Alambagh: लखनऊ के आलमबाग इलाके से 22 साल की एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। युवती की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है। लापता युवती का संबंध उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से है और वह लखनऊ में नौकरी करती थी।
जानकारी के मुताबिक, लापता युवती का नाम चंदा सरोज है। वह आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र के ग्राम आराजी देवारा करखिया कोटिया की रहने वाली है। चंदा लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में काम करती थी। वह 1 जुलाई 2026 को छुट्टी लेकर अपने गांव गई थी और फिर 9 जुलाई 2026 को एक आर्टिका कार से वापस लखनऊ लौटी थी।
बताया जा रहा है कि हजरतगंज में उतरने के बाद चंदा ने अपनी सहेली और सहकर्मी शालिनी को फोन किया था। उसने बताया कि वह चारबाग पहुंच गई है और ऑटो से कृष्णानगर आ रही है। उसने शालिनी से उसे लेने के लिए भी कहा था, लेकिन इसके बाद अचानक चंदा का मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया। वह न तो कृष्णानगर पहुंची और न ही उसके परिजनों या सहकर्मियों से दोबारा कोई संपर्क हो पाया।
युवती की मां दुर्गावती देवी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए अपनी बेटी के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई है। आलमबाग इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार को मामला दर्ज कर लिया गया है। युवती की तलाश के लिए एक पुलिस टीम बनाई गई है और सबूतों के आधार पर उसे ढूंढने की कोशिश की जा रही है।